डॉ. सीमा पावगी उपाध्ये
यू.ए.ई. में अनुसन्धान और अध्यापनरत डॉ. सीमा पावगी उपाध्ये मूलतः कानपुर से हैं। बायोकेमिस्ट्री में पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। आप एक विज्ञान पत्रिका की मुख्य सम्पादिका है। ब्लॉग के द्वारा पर्यावरण, विज्ञान और स्वास्थ्य खानपान के विषयों पर लेख लिखती है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 50 से अधिक वैज्ञानिक लेख प्रकाशित हो चुके है। बायोकेमिस्ट्री पर आपकी एक पुस्तक भी कई महाविद्यालयों में पढ़ाई जा रही है। गन्धर्व संगीत महाविद्यालय से संगीत की शिक्षा प्राप्त की। पिछले दो वर्षों से चित्रकला सीख रहीं है।