बुन्देलखण्ड की धरती का गौरव बड़ाने के लिऐ विभूतियो को बुन्देलखण्ड रत्न की मानद उपाधि से विभूषित किया जायेगा
लखनऊ ।बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद , लखनऊ द्वारा आयोजित 33 वां स्थापना दिवस समारोह के संयोजक सुरेन्द्र अग्निहोत्री ने बताया है कि 24 नवम्बर 2019 दिन -रविवार को शाम 4 बजे स्थान -अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमती नगर, लखनऊ में बुन्देलखण्डी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री स्वतंत्र देव सिंह जी,प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ,विशिष्ट अतिथि माननीय श्री मानवेंद्र सिंह जी ,अध्यक्ष बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड ,डा.अशोक बाजपेयी जी सदस्य राज्य सभा ,माननीय श्री सत्यदेव पचैरी जी सदस्य लोकसभा ,माननीय श्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय जी राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग ,उत्तर प्रदेश सरकार ,माननीय श्रीमती सयुक्ता भाटिया जी महापौर, लखनऊ ,माननीय श्री हरगोविंद कुशवाहा जी उपाध्यक्ष अन्तरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान, माननीय श्री राजा बुन्देला जी उपाध्यक्ष बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड ,माननीय डा. पवनपुत्र बादल जी सदस्य बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड भाग ले रहे है।
इस अवसर पर बुन्देली सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बुन्देलखण्ड की धरती का गौरव बड़ाने के लिऐ विभूतियो को बुन्देलखण्ड रत्न
की मानद उपाधि से विभूषित किया जायेगा।