देश के जवानों के साथ राष्ट्रीय किसान मं
लखनऊ। राष्ट्रीय किसान मंच ने आज धुरधुरी तालाब पर हजारो किसानों के साथ जम्मू कश्मीर केपुलवामा में सी.आर.पी.एफ. के काफिले पर आतंकवादी हमले के खिलाफ श्रंद्धाजलि अर्पित की पूरे देशमे ग़म और गुस्से का माहौल, गाँव देहात के लोग भी इस घटना से आहत हुए गाँव के किसानों में भीछ कर गुज़रने की तमन्ना है मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा आज महा पंचायत को हम श्रद्धांजलि/पुष्पांजलि में तबदील कर रहें है संवैधानिक किसान आयोग के गठन के मामले को अगलीपंचायतों में तय कर लेंगे, आज की ये शाम वीर जवानों के नाम है जिन्होने अपने प्राणों की आहूति दी हैकार्यक्रम का आरम्भ पुष्पांजलि से हुआ मंच से देश भक्त से गीत/तराने गूंज रहे थे हज़ारो किसानपाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे लोगो का जोश व जूनून देखने लायक था
देश का जवान और किसान दोनो ही लोग भारत की सरज़मी पर कर्मयोगी की भूमिका निभातेहै दोनो का किरदार इतना कठिन है जिसे निभाना हर किसी के बूते की बात नही, देश की सीमाओ परजवान अपने प्राणों की आहूति दे रहे है और किसान भाई देश की मिटटी से सवा अरब लोगो का पेट पालरहे है। पीड़ा यह है कि हमारी सरकारे दोनो को न सम्ममान दे रही है न सहूलियते आज की महापंचायतको संबोधित करते हुए राष्ट्रीय किसान मंच के अध्यक्ष पं. शेखर दीक्षित ने हज़ारों किसानों के लिएसंवैधानिक किसान आयोग के गठन की आवाज़ बुलंद करते हुए कहा आज़ादी के 70 वर्ष बीत जाने केबाद की आयोग का गठन नही किया गया, व्यापारी और किसानों के लिए दोहरा मापदंड क्यों अपना रहीहै सरकारे अब यह बर्दाशत नही करेगा राष्ट्रीय किसान मंच संवैधानिक किसान आयोग की स्थापना जबजक देश में नही हो जाती सरकारों को हम लोग चैन से सोने नही देंगें। सम्बोधन के पूर्व में पुलवामाअटैक में शहीद 42 जवानों को भाव भीनी श्रधांजलि/पुष्पांजलि दी गई।
वही पंचायत में विशिष्ट अतिथि श्री स्वामी सारंग कहा कि देश का किसान परेशान है धर्म की राजनीतिसे देश तरक्की नही कर सकता हमें मिलकर संवैधानिक किसान आयोग के लिए संघर्ष करना होगा,तभी किसान खुशहाल रहेगा।
वही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फरहद जी ने किसानों को इस हक की लड़ाई मेंराष्ट्रीय किसन मंच का पूर्ण समर्थन देते हुए इसे मंजिल तक पहुचाने की बात रखी एवं भरोसा दिलायाकि मै तन-मन-धन से किसानों के लिए संघर्ष करूंगा।
वही इसके पूर्व राष्ट्रीय कवि वेदव्रत बाजपेयी ने शहीद सैनिको को श्रद्धांजलि अर्पित की, वही सर्वेश पाल,अवध क्षेत्र के महासचिव, मोहित मिश्रा महासचिव, वेद प्रकाश मिश्रा अवध क्षेत्र के सगठन मंत्री ने भीकिसानों की समस्याओं पर प्रकाश डाला, वही शुएब खान जी ने कहा देश के सैनिको पर ये हमलाकायराना है देश का जवान और किसान एक साथ इस हमले का बदला लेगा। वही मो0 साजिद जी नेकहा कि मै इश्क भी लिखना चाहूँ तो मेरी कलम से इन्कलाब लिख जाता है ए.एस.नोमानी बुंदेलखण्डसेना ने संवैधानिक किसान आयोग को जायज़ बताया और सहयोग करने के लिए कहा, वही धुरधुरीतालाब पर आये सभी किसानों का राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार द्विवेदी ने आभार जताया।कार्यक्रम मे बाँदा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह, राम स्वरूप, सौरभ मिश्रा इत्यादि हज़रों कार्यकर्तासम्मिलित हुए।