अलोकतांत्रिक गतिविधियों पर रोष
लखनऊ
समाजवादी विधानमण्डल दल की बैठक आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, एम.एल.सी. द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव में श्री अखिलेश यादव द्वारा बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल से किए गए गठबंधन का स्वागत किया गया। प्रस्ताव में भाजपा सरकार की अलोकतांत्रिक गतिविधियों पर रोष व्यक्त किया गया।
श्री नरेश उत्तम पटेल द्वारा प्रस्तुत दूसरे प्रस्ताव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा बहुजन समाज पार्टी तथा राष्ट्रीय लोक दल से किए गए गठबंधन का स्वागत एवं समर्थन किया गया। सर्व सम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा किए गए हर निर्णय पर अमल करने का संकल्प व्यक्त किया गया। बैठक में भाजपा सरकार द्वारा सी.बी.आई. के राजनीतिकरण करने, विपक्ष के प्रति संविधान की मंशा के विपरीत अलोकतांत्रिक आचरण करने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।