आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 की तैयारियों की समीक्षा हेतु भारत निर्वाचन आयोग का दिनांक-27.02.2019 से 01.03.2019 के मध्य लखनऊ आना प्रस्तावित
लखनऊ आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 की तैयारियों की समीक्षा हेतु भारत निर्वाचन आयोग का दिनांक-27.02.2019 से 01.03.2019 के मध्य लखनऊ आना प्रस्तावित है। 2. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रस्तावित दौरे में प्रदेश में उपस्थित सभी राष्ट्रीय स्तर एवं राज्य स्तर के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मिलने का कार्यक्रम है। 3. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों अर्थात् मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (गृह), प्रमुख सचिव (आबकारी) एवं पुलिस महानिदेशक के साथ भी बैठक की जायेगी। 4. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ निर्वाचन संबंधी समस्त तैयारियों की समीक्षा की जायेगी। 5. उपरोक्त समय में प्रदेश के समस्त 75 जिलाधिकारियों, 80 संसदीय क्षेत्रों के रिटर्निंग आफिसर, 75 जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के साथ निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में गहन समीक्षा की जायेगी। 6. उपरोक्त समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी 18 मण्डलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक जोन तथा पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज भी उपस्थित रहेंगे। 7. निर्वाचन में व्यय नियंत्रण, आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन एवं निर्वाचन के सकुशल संचालन हेतु विभिन्न विभागों यथा आयकर विभाग, नारकोटिक्स विभाग, परिवहन, वाणिज्य कर, बैंको के समन्वय अधिकारी, रेलवे एवं नागरिक उड्डयन के अधिकारियों के साथ भी समीक्षा की जायेगी। 8. भ्रमण के अन्त में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस वार्ता की जायेगी जिसकी तिथि, समय एवं स्थल की सूचना पृथक से प्रेषित की जायेगी