परिचय-सुरेन्द्र अग्निहोत्री
उत्तर प्रदेश के अन्तिम छोर पर स्थित ललितपुर जनपद के गाँधीवादी परिवार में 1 जुलाई 1966 को जन्में सुरेन्द्र अग्निहोत्री को बचपन से ही लेखन का शौक रहा है। कन्हैया लाल नन्दन की प्रेरणा से ललितपुर में बने बालालेखक क्लब के माध्यम से सृजन आरम्भ किया उनकी प्रेरणा से पत्रकारिता की ओर उन्मुख हुये बहुमुखी रचनाकार सुरेन्द्र अग्निहोत्री गीत - गजल, हास्य - व्यंग्य : व्यग्य और मुक्त छंद के अलावा बाल एकांकी, यात्रा वृतांत कहानी ललित निबंध, भेटवार्ता के अलावा फिल्मी लेखन के प्रति संजीदा हैंआपकी रचनायें तथा आलेख धर्मयुग, नवनीत, गृहशोभा, माधुरी, मनोरमा, माया, महानऐशिया, शुक्रवार, पूर्वास्टार, सुलभ इण्डिया शिखरवार्ता, टर्निग इण्डिया, यह है इण्डिया, उदय इण्डिया, डायलाग इण्डिया, सिनेलोक, इण्डिया न्यूज, हेलो हिन्दुस्तान, पंजाब सौरम, मानिक रश्मि, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश सन्देश, प्रगतिवार्ता, मेराघरोदा, अक्षरा हिमप्रस्थ, सर्जना, इस्पात भारती, बालहंस, बालमंच, अच्छेभैया, वामा, लोकमाया, संडेमेल, चौथीदुनियां, नवभारत टाइम्स, दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, वीर अर्जुन, दैनिक भास्कर, दैनिक ट्रव्यून, लोकमत, समाचार, नईदुनियां, नवभारत, पूर्वाचंल प्रहरी, महामेधा, दैनिक आचरण, जनसन्देश टाइम्स, दिव्य हिमांचल, अजीतसमाचार, जनसत्ता एक्सप्रेस, राश्ट्रीय सहारा, जनबाणी, मिलाप, आदि देश की प्रमुख सभी पत्र प्रत्रिकाओं में प्रकाशना अग्रेजी, पंजाबी, उर्दू में अनुवादसिनेमा पर देश के पहले हिन्दी दैनिक दिगंत की परिकल्पना से लेकर लेखकीय भागीदारी के साथ उ.प्र. फिल्म पत्रकार मंच के अध्यक्ष के तौर पर सकिय है। दैनिक भास्कर के व्यूरो प्रमुख के रूप में 2005 से राजधानी में कार्यरत है। खोजपरक तथा विशिष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित रामेश्वरम् पत्रकारिता पुरस्कार 2007, हर्षवाहनी पत्रकारिता पुरस्कार इलाहाबाद तथा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल द्वारा टर्निग इण्डिया एवार्ड से भी नवाजा गया।